21 अप्रैल को होगा गरीब व किसानों की कन्याओं की शादी
मथुरा। गोबिन्द राम गोयल चैरिटेबिल ट्रस्ट कोलकत्ता, श्रीरामानन्द आचार्य वेष्णव सेवा ट्रस्ट एवं कल्याण करोति के संयुक्त तत्वाधान में निधर््न किसानों की कन्याओं का विवाह समारोहों 21 अप्रैल आय तृतीय के पर्व पर सुखधाम आश्रम वृन्दावन के प्रागण में कराया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बाबा बलराम दास ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक पर विवाह के लिए पंजीकरण कराये जा सकते हैं। इसमें विवाह के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष व लडके की उम्र 21 वर्ष होने के साथ साथ दोनो परिवारों की सहमति अवश्यक हैं।
उक्त आयोजन में किसी भी वर्ग जाति के परिवार पंजीकरण करा सकते हैं। बाबा बलराम दास ने बताया कि उक्त समय में ट्रस्ट के माध्यम से गौ सेवा, अन्न सेवा, पोलियों रोगियों की सेवा, नेत्र रोगियों की सेवा, शिक्षा व चिकित्सा आदि क्षेत्र में भी सेवाए प्रदान की जायेगी। बाबा बलराम दास ने बताया कि वरिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ हैं। अनेकों किसान मौत के मुंह में समा चुके हैं। वहीं अनेकों किसानों को अपनी खेती उजड़नें के वाद उनकी तय शुदा बेटा बेटियों की शादी करने में परेशानी हो रही है इसे देखतें हुए उपरोक्त संस्थान ने यह कार्यक्रम करने का आयोजन किया हैं। इस अवसर पर समाजसेवी एसके शर्मा व ठा0 मेघश्याम सिंह ने बताया कि बाबा बलराम दास द्वारा विगत वर्षो से विभिन्न जनमानस की निरन्तर सेवा की जा रही हैं। उक्त कार्यक्रम का उददेश्य निर्धन लोगों को मदद करना हे। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह में कन्या व वर पक्ष से 25-25 व्यक्ति भाग ले सकेगे।





