अपहरण और हत्या के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के दयानंद काॅलोनी निवासी ममता चैधरी अपने तीन वर्षीय मासूम अमन के अपहरण और फिर हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर काफी समय से पुलिस दफ्तर और डीएम कार्यालय के चक्कर लगा रही थी लेकिन पुलिस ने हत्या और अपहरण में शामिल मुख्य अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। इससे क्षुब्ध होकर पीडि़त महिला आज चै. चरण सिंह की प्रतिमा के पास कलैक्ट्रेट पर अनशन पर बैठ गयी। महिला का कहना था कि अभियुक्तगण अनूप सिंह और उसकी पत्नी राजवाला की पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। हालांकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन महिला मुख्य अभियुक्त अनूप सिंह और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग लगातार काफी समय से कर रही है। महिला का कहना है कि ये दबंग अपराधी उसे धमका रहे हैं और राजीनामा का दबाव बना रहे हैं और न करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।





