मथुरा। थाना व कस्बा राया के सुल्तान गंज मौहल्ला निवासी एक पिता ने पुत्री वियोग व लोकलाज के भय से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला सुल्तान गंज थाना व कस्बा राया निवासी पप्पू ने मंगलवार की देरसायं कमरे में बंदकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पप्पू की पुत्री राया के ही एक युवक के साथ चली गई थी, जिस वजह से लोगों के ताने देने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, घटना की आज पूरे दिन चर्चा बनी रही।





