पुरानी रंजिश में मारपीट और फायरिंग

मथुरा। वृन्दावन नगर के रमणरेती मार्ग स्थित वैष्णोदेवी मंदिर के निकट आज सुबह साढे आठ बजे तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पकड़ लिया और मारपीट की। जब वह इनसे छूटकर भागा तो इन लोगों ने इन पर फायरिंग की। बताया गया कि गौरव पुत्र प्रेमपाल निवासी परखम गूजर ने इस संबंध में वृन्दावन कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि रामनिवास, रोहताश, तेजपाल, संजय आदि ने छटीकरा पर उसे पकड़ लिया और हमला किया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti