पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

मथुरा। तीस वर्ष पुरानी रंजिश के चलते जमुनापार के राया रोड स्थित सैय्यद के पास एक तीस वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव वहां डाल दिया। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार गिरीश उर्फ गौरी ;16द्ध पुत्र राजन सिंह निवासी मावली जंक्शन से लक्ष्मीनगर मार्ग पर टैम्पो चलाता था। कल रात्रि टैम्पो चलाकर वह वापिस घर लौट रहा था तभी देर रात्रि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को सैय्यद के समीप डाल दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी है। 

मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि गांव के ही लालाराम से उनकी करीब तीस वर्ष पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था, जिस पर समझौते का दबाव डालने के लिये वे कई बार गिरीश के पिता राजन को धमकी भी दी गयी थी कि समझौता नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा और इसी के चलते यह हत्या की गयी है। परिवारीजनों ने नरेश पुत्र लालाराम, पवन पुत्र दुर्गा, नागेश पुत्र मथुरा, जगदीश प्रधान के खिलाफ थाना जमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti