पुरी के जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा मिला यमुना रक्षक दल को पूर्ण रूपेण समर्थन

दिनांक 2 मार्च को यमुना रक्षक दल का प्रतिनिधिमण्डल पुरी के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द जी महाराज से मिला। बैठक में उन्हे यमुना जी वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। शंकराचार्य जी ने कहा कि यमुना को उद्गम स्थान पर ही नष्ट कर डाला है। वर्तमान यमुना में एक बूंद भी स्वच्छ जल नहीं रहा। हिन्दुओं से जुड़ी सभी नदियों को नष्ट किया जा रहा है। सरकार यमुना को उद्गम से लेकर संगम तक पूरा प्रवाहित करें। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने यमुना आन्दोलन एवं 11 मार्च वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा के विषय में उन्हे विस्तार पूर्वक बताया। जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने यमुना आन्दोलन की सराहना करते हुये कहा कि आप लोग वर्षों से यमुना के लिये कार्य कर रहें। यमुना आन्दोलन के लिये हमारा पूर्ण रूप से समर्थन है। यमुना आन्दोलन की इसी कड़ी में वृन्दावन मोतीझील राधाउपासना कुंज में आश्रम प्रमुख संघ संत-महात्माओं के साथ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने आन्दोलन को सर्वजनीन बनाने के लिये बैठक की। जिसमें आश्रम संघ के महामंत्री स्वामी संत दास जी महाराज ने यमुना रक्षक दल के इस आन्दोलन को पूरा समर्थन दिया तथा सरकार से निवेदन भी किया कि जिस प्रकार दक्षिण में तमिलनाडु, कर्नाकट आदि प्रदेशों में गोदावरी, कृष्णा आदि नदियों का जल बटवारा किया गया है। उसी प्रकार हमें भी हरयाणा, दिल्ली के अलावा अलग से यमुना का स्वतन्त्र जल दिया जाये। उ0प्र0 को विषाक्त जल दिया जा रहा है। जोकि किसी भी प्रकार ठीक नहीं है। 

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, गोपाल, रमेश यादव, आश्रम व्यस्थापक विवेक मिश्रा, रामेश्वर दास ब्रह्मचारी, आश्रम प्रमुख संघ के अध्यक्ष महन्त रघुनाथ दास जी, उपाध्यक्ष विष्णुगिरि जी ( अनुपयति आश्रम ), अक्रूर घाट वाले संत रामचन्द्र दास जी, डाॅ0 राकेशहरिप्रिया जी,रामानन्द जी, परमेश्वर दास जी, महन्त संतोषानन्द जी, अरुण कुमार जैन तथा अनेक संत एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गौरक्षक दल द्वारा मिला समर्थन, शहरों में गूँजा यमुना लाओ ब्रज बचाओ का नारा

11 मार्च की वाहन यात्रा के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा पूर्ण रूप से तैयारी की ली गई है। गाँव से लेकर शहर तक 11 मार्च संसद मार्च का चल रहा है। आज ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला प्रभार डाॅ0 राजवीर सिंह, छाता ब्लाॅक अध्यक्ष अजयपाल के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ द्वारा मथुरा, छटीकरा, कोसी, अजनौंख,  में जनजागरण अभियान चलाया गया। वहीं गौरखक दल के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बाबा ने यमुना रक्षक दल को समर्थन दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti