पुलिस की सक्रियता बडी वारदात होने से बची

राया। चुनाव ड्यूटी के मददेेनजर पुलिस की कमी हर थाने में दिखाई दे रही है। वहीं पर कस्बा राया इंजार्च राजा सिंह की सतर्कता व रात में दो दो गाडियाॅ गश्त पर रखने से एक बडी चोरी को अंजाम देने में बदमाश असफल हो गये। मथुरा राया रोड पर कृषि सेवा केन्द्र पैट्रोल पंप के पास बीयर व अंगे्रजी शराब की दुकान है। जिस पर बदमाशों ने हाथ साफ करना चाहा। मगर गश्त की गाडी को देखकर चोर भाग खडे हुए। रात्रि में चोरों ने शराब व बीयर की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने शटर में लगे ताले तो तोड लिये जब शटर के मैन ताले को तोडने की कोशिश कर रहे थे तभी रात्रि में गश्त दे रही पुलिस जीप वहाॅ से गुजरी। तो पुलिस को देखकर भाग खडे हुए। जब सुबह दुकान स्वामी ने आकर अपनी दुकानों को देखा तो दुकान के ताले टूटे देखकर उसके होश उड गये। मगर खोलकर देखा तो माल सलामत था। जिससे उसकी जान में जान आयी। और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। राया पुलिस ने होने के कारण गश्त करने में कोई हिला हवाली नहीं किर रही है। जिससे एक बडी वारदात होने से बच गयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti