यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी- एसएसपी
मथुरा। यातायात नवम्बर 2014 के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए जनपद की यातायात व्यवसथा को सही पटरी पर लाने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के साथ साथ यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया हैं। स्थानीय भूतेश्वर तिराहें पर फीता काटकर कार्याक्रम का शुभारंभ करते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि यातायात माह नवम्बर 2014 में पूरे माह यातायात पुलिस द्वारा आम जनता को जागरूक करने हेतु स्थान पर विचार गोष्ठी एवं कैम्प लगाकर कार्यक्रम किये जायेगे तथा इस माह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के नियमित चालन किये जायेगे। एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी हैं। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने नगर के विभिन्न स्थानों पर लगी टैªफिक लाइटों को ठीक कराये जाने की घोषणा कर यातायात माह में पालिका की ओर से पूर्ण सहयोग की घोषणा भी इस अवसर पर उधोगपति पवन चतुर्वेदी, राजीव ब्रजवासी, जिलानी कादरी, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी, यातायात प्रभारी ब्रजराज सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS