पुलिस ने पकड़े तीन लुटेरे

नौहझील पुलिस एवं एसओजी प्रभारी द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे से पकड़े तीन लुटेरे 

मथुरा। नौहझील पुलिस और एसओजी टीम ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक, हथियार, मोबाइल हुये हैं। थानाध्यक्ष नौहझील और एसओजी प्रभारी आशीष कुमार ने यमुना एक्सप्रेस वे बाजना पुल के पास पारासौली जाने वाले सर्विस रोड से रात नौ बजे रवि पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी पारसौली नौहझील, सतीश पुत्र शिवकरन निवासी बाघई कटैलिया, पप्पन पुत्र रग्गो निवासी जाबली शेरगढ को गिरफ्तार किया। 

इनके पास से दो तमंचे 315 बोर और कारतूस मिले। रवि के कब्जे से हीरोहोण्डा हंक बाइक, सतीश से मोबाइल बरामद हुए। रवि ने जुर्म स्वीकार करते बताया कि बरामद बाइक और मोबाइल 12 जून को मैंने अपने साथी आकाश पुत्र चंदो निवासी स्यौरा जमुनापार व योगेन्द्र पुत्र शंकरलाल निवासी बाघई कटैलिया नौहझील के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेस वे किमी संख्या 63 के पास से तमंचे के बल पर लूटे थे। इनके पास मिली बाइक संख्या यूपी 86 5406 भी चोरी की बतायी गयी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti