मथुरा। आज हाइवे के किनारे बसी एक काॅलौनी से मध्यप्रदेश पुलिस ने एक प्रेमी युगल जोड़ा पकड़ा है। ग्वालियर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई है। दोनों प्रेमी युगल को पुलिस अपने साथ ले गई। युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली है, वहीं युवक राल मथुरा का रहने वाला है जो प्रेम संबंधों के चलते युवती को कई माह पूर्व मध्यप्रदेश से भगा लाया था और हाइवे स्थित काॅलौनी में पत्नी के रूप में रखकर किराए पर रह रहा था।





