मथुरा। सुरीर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिरों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और कार बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम को थाना सुरीर पुलिस बाहन और संदिग्धों को लेकर चैेंकिग में जुटी थी। इसी दौरान एचआर 30-ई-5994 नंबर की सफेद मारूती कार वहां से होकर गुजरी तो पुलिस ने उसे भी रोक लिया। पुलिस ने जब कार में सवार दोनों लोगों की तलासी ली तो उनके पास से पुलिस ने 32 बोर की एक देशी पिस्टल मय आधा दर्जन कारतूस के बरामद की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवकों ने अपने नाम ताराचंद पुत्र जलवीर और रोहताश पुत्र राजबीर निवासी मुइनुद्दीनपुर थाना सुरीर बताया। पुलिस पकड़े गये शातिरों से पूछताछ में जुटी है।





