पुलिस प्रशासन नहीं सुनता पीडि़तों की फरियादें

मथुरा। जनपद में देहात के चैकी थानों पर फरियादियों की फरियादें नहीं सुनी जा रही है। जनपद की जनता इस पुलिस की कार्यशैली से नाराज है। फरियादी के अनुसार थाना जमुनापार की चैकी लक्ष्मी नगर के क्षेत्र में चिरंजी का नगला गोला कुंआ निवासी गुड्डू सैनी पुत्र मूलचंद सैनी का कहना है कि विगत 29 जुलाई बुधवार की रात्रि उसके मकान पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने धाबा बोल दिया तथा पिस्टल से गोलियां चलाई तथा मकान में मौजूद परिजनों से मारपीट की। जिसकी सूचना गुड्डू सैनी ने 100 नम्बर पर सूचना दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेकिन पुलिस की हिटलरशाही के आगे किसी की चली है जो पीडि़त की चलेगी। गांव के अन्य ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने गोलीकांड की घटना को नजरांदाज करते हुए उलटे पीडि़त को ही चैकी लक्ष्मीनगर पर ले जाकर बैठा दिया। और धारा 151 में पीडि़त का ही चालान कर दिया। गांव के ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है। पुलिस की इस कार्यशैली से अपराधियों के हौंसले तो बुलंद होते ही है, लेकिन जनता का विश्वास भी पुलिस से उठ जाता है। ग्रामीणों ने पीडि़त पक्ष के लिए न्याय की गुहार की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti