मथुरा । शुक्रवार को पुलिस महा निदेशक सिविल डिफेन्स आरएन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा आये थे इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में पुलिस प्रशासन और वार्डन सेवा के पदाधिकारियो संग एक बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीजी सिविल डिफेन्स आरएन सिंह ने कहा कि वार्डन सेवा के पदाधिकारियो को होम गार्ड की तरह से प्रत्येक थाने में अलग से बैठने की व्यवस्था होनी चाहिये इस दौरान मथुरा के सिविल डिफेन्स को विभागीय गाड़ी उपलब्ध कराने के अलावा विभागीय कर्मचारियों की प्रोन्नति अन्य विभागों की तरह करने की मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने लखनऊ पहुँच कर शासन स्तर पर बात करने और निराकरण की पहल करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वार्डन सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी कल्याण दास अग्रवाल,डिवीजनल वार्डन चन्द्र शेखर अग्रवाल,घटना नियंत्रण अधिकारी राजेश मित्तल,सचिन अग्रवाल,गणेशपाल,भारत भूषण तिवारी आदि ने सिविल डिफेन्स के डीजी का बुके देकर सम्मान किया। डीजी सिविल डिफेंस द्वारा वार्डन सेवा के पदाधिकारियों के विचार जानते हुए सुझाव लिये। बैठक का संचालन सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने किया। इस मौके पर उपनियंत्रक रविन्द्र प्रताप ने विभाग की वार्षिक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया, वहीं सहायक उपनियंत्रक जितेंद्र देव सिंह ने आयोजित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। डीजी सिविल डिफेंस को वार्डन सेवा के पदाधिकारियों के द्वारा स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।