पुष्पांजलि व कलश यात्रा के साथ पाॅच दिवसीय अग्र्रसेन जयन्ती महोत्सव का हुआ अगाज

अग्रवाल धर्मशाला में महाराज अग्रसेन की छवि के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते डा0 अशोक अग्रवाल एवं अन्य

अग्रसेन चैक मसानी पर अग्रसेन की प्रतिमा का पूजन करती पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता एवं अन्य

मथुरा। महाराजी अग्रसेन जयन्ती महोत्सव जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। श्री अग्रवाल सभा मथुरा सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों द्वारा भी इसें लेकर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। महाराज अग्रसेन आतिथ्य भवन कुशकगली पर आज पुष्पाजंलि कार्यक्रम के साथ ही आयोजनों का प्रारंभ हो गया। तत्पश्चात प्रातः 7 बजें कटरा कसेरट चैक बाजार से भव्य कलयश यात्रा बैएड वाजों के साथ प्रारंभ होकर लाल दरवाजा कच्ची सडक होती हुई मसानी स्थित अग्रसेन चैक पहुंची जहाॅ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। श्री अग्रवाल सभा द्वारा अग्रवाटिका सरस्वती कुन्ड महाराज अग्रसेन जी के चित्र पट पर दीप जलाकर तथा ध्वजारोहण के साथ पदाधिकारियों द्वारा पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर समिति द्वारा अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रपताका फहराने के साथ ही हवन पूजन कर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। श्री अग्रवाल सभा मथुरा द्वारा पुष्पाजंलि कार्यक्रम अग्रसेन अअितथि भवन कुशकगली पर आयोजित किये गया जहाॅ अध्यक्ष चैं0 मुरलीधर अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर ध्वजारोहण के साथ पुष्पाजंलि अर्पित की गई। तत्पश्चात अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा कटरा कसरेट से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जो की चैक बाजार लाल दरवाजा, कच्ची सड़क बैराग पुरा होती हुई। अग्रसेन चैक मसानी पहुंची कलश यात्रा का मार्ग में समाज के महिला पुरूषों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अग्रसेन चैक पर महाराजा अग्रसेन का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चैंधरी मुरलीधर अग्रवाल, पुष्पाजंलि संयोजक नरेन्द्र अग्रवाल दरवें वालें, पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, प्रधानमंत्री महावीर मित्तल, जयन्ती संयोजक सुरेश चन्द्र अग्रवाल सुपारी वालें, सतीश चन्द्र अग्रवाल ब्रजवासी, मेला संयोजक शशिभानु गर्ग, चन्द्रा संयोजक विशन दयाल सर्राफ, शोभायात्रा संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल नेताजी द्वारा महाराज श्री को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चैं0 मुरलीधर अग्रवाल द्वारा तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का हवन, पूजा, व अग्र पताका फहरा कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। धर्मशाला समिति के अध्यक्ष राजेश वजाज, मंत्री जुगल किशोर ने सभी अतिथियों को माल्र्यापण तथा दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विष्णु कुमार सर्राफ, सुरेश चन्द्र कागजी, ब्रजबिहारी अग्रवाल गुडेरा वालें, सुमित अग्रवाल हाथीवालें, अंशुल अग्रवाल लोहेवालें, मनोज सर्राफ, हरिमोहन गोयल, रमेश चन्द्र आर्य, मृदुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सिघल, अनुराग अग्रवाल, अशोक कुमार कपड़ें वालें, वनवारी लाल गोयल, अतुल अग्रवाल, कैलाश गर्ग, विजय गोयल, प्रवीण सर्राफ, कौशल किशोर, विजय कुमार नमकीन, विकास शोरा वालें विशेष रूप से उपसिथत थे। अन्त में सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर अग्रवाटिका सरस्वती कुन्ड पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रवीकान्त गर्ग पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, महावीर मित्तल, कन्हैयालाल बजाज, प्रेम चन्द्र सर्राफ, वृन्दावन बिहारी अग्रवाल, महेश अग्रवाल, धर्मशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चैधरी, राजेश वजाज, कृष्ण मुरारी सर्राफ, विष्णुदास अग्रवाल, ने इस अवसर पर कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अग्रबन्धुओं को रचनात्मक कार्यो से एक माला में पिरोया और उनकों व्यवस्थित करने में हर संभव प्रयास किये। जिससें आज अग्रवन्धु अपनी विशुद्व छवि संसार में स्थापित किये हुए हैं हमें उनके दिखाये हुए मार्ग पर चलकर समाज को आगे ले जाना होगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti