पूज्य संत श्री सत्यपाल जी महाराज से मिला यमुना मुक्तिकरण अभियान का शिष्ट मंडल

यमुना मुक्तिकरण के लिये लीगल वेलफेयर एडवोकेट सोसायटी के अधिवक्ता गणों ने प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

यमुना मुक्तिकरण अभियान के तत्वाधान में लीगल वेलफेयर सोसायटी के अधिवक्ता गणों द्वारा दिनांक 19 जनवरी को न्यायालय परिसर में  एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ता गणों द्वारा यमुना मुक्तिकरण को लेकर प्रदर्शन किया गया और लोगो को यमुना की अविरल धारा ब्रज में लाने के लिये जागरूक किया गया। अधिवक्ता गणो द्वारा 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निकाली जा यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया गया। अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में ए.डीएम को माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे अधिवक्ताओं द्वारा यमुना नदी के अध्यात्मिक और पर्यावरण दोनो की दृष्टि से प्रकाश डालते हुये उसकी अविरलता बनाये रखने के लिय मांग की गईं। जागरूकता शिविर में भाग लेने अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री और राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ पहुॅचे उन्होने कहा कि यमुना की रक्षा के लिये हम सभी का संगठित होना परम आवश्यक है क्योकि सरकार जनशक्ति की सुनती है और आप सभी कानून की रक्षा करने वाले अधिवक्ताओं के साथ से अभियान को और भी बल मिलेगा। 

लीगल वेलफेयर एडवोकेट सोसायटी के अध्यक्ष एड. चेतन त्रिवेदी, एड हाकिम सिंह, एड. राकेश कुमार, एड. अश्वनी शर्मा ने कहा कि यमुना की रक्षा हमारा कर्तव्य है आज यह आवश्यक हो गया है कि हम सभी मिलकर यमुना का स्वच्छ प्रवाह ब्रज में लाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। हम सभी अधिवक्ता भाई यमुना को मुक्त कराने के लिये अभियान मे बढ-चढ कर भाग लेगें। इस अवसर पर अभियान के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, एड. ब्रजेश अग्रवाल, एड. कन्हैयालाल शर्मा, एड. दिनेश कुमार शर्मा, एड. कृष्णगोपाल , ठा. नरेन्द्र सिंह एड., हरवीर गुर्जर एड., पंकज कुमार एड., संतोष कुमार एड., ललित शर्मा एड., विष्णुकान्त शर्मा एड. आदि सैकड़ो अधिवक्ता गण मौजूद रहे। 

बिजेपी से लोकसभा सासंद व पूज्य संत श्री सत्यपाल जी महाराज से यमुना मुक्तिकरण अभियान का शिष्टमंडल जयगुरूदेव में पीछे चल रहे सद्भावना सम्मेलन में उनसे भेंट की। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने उनको ब्रज में यमुना की दुर्दशा से अवगत कराया और कहा कि यमुना की स्थिति देख आज यमुना के किनारे रहने वाले करोड़ो लोगों और यमुना भक्तों की आस्था और जीवन को हानि पहुॅच रही है। अभियान के शिष्ट मंडल द्वारा यमुना मुक्ति के मुद्दे को लोकसभा में उठाने की मांग की। संत श्री सत्यपाल जी महराज ने कहा कि आपका ध्येय पवित्र है और आपके द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय हमारी सरकार नदियों को लेकर गम्भीर है और आपकी बात भी प्रधानमंत्री तक पहुॅचायी जायेगी। आप अपने अभियान में अवश्य सफलता प्राप्त करेगें। अभियान के शिष्ट मंडल में अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री, सहसंयोजक सुनील सिंह, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ आदि उपस्थित रहे।

यमुना के लिये गांव में किया जन संपर्क 

यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों द्वारा अभियान को तीव्रता प्रदान करने के लिये दिन रात एक कर प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान के फरह तहसील के अध्यक्ष ठा. गिरधारी लाल ने फरह ब्लाक के झण्डी पुर, बलरई, सुल्तान पुर, सलेमपुर, गढाया आदि गांव में 15 मार्च की पदयात्रा को लेकर जनसंपर्क किया गया। उन्होने बताया कि अभियान के प्रचार प्रसार में रसिया मण्डली भी सम्मिलित रहेगी। उनके द्वारा रसिया गायकों से संपर्क किया गया । रसिया गायको द्वारा अभियान के प्रचार में सम्मिलित रहने की बात कहीं। टी.एन शर्मा की लल्लू भजना मण्डल के संचालक त्रिलोकी नाथ शर्मा ने कहा कि अभियान के प्रचार के लिये रसियायों के माध्यम से यमुना भक्तों को अभियान में प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर संजू नाहर, विरेन्द्र उपाध्याय, राधेश्याम, मंजू शर्मा, साधू राम, बिजेश शर्मा, सोनी ठाकुर, हरी सिंह आदि उपस्थित रहे।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti