
खेलकूद से शरीर, मन, समाज और राष्ट्र का विकास होता है- पूरन प्रकाश कौशिक
क्रिकेट टीमों के बीच टाॅस कराकर खेल का शुभारम्भ कराते युवा ब्राम्हण नेता पूरन कौशिक
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी के गांव आन्यौर में आज श्री गिरिराज क्रिकेट क्लब आन्यौर द्वारा आयोजित कराये जा रहे विशाल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के सचिव एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक ने किया। श्री कौशिक ने इस मौके पर जतीपुरा और मथुरा की टीमों के बीच टाॅस करा कर खेल का आरम्भ कराया। खेल के शुभारम्भ के मौके पर गिरिराज महाराज को नमन कर अपने सम्बोधन मे श्री कौशिक ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताओं से शारिरिक विकास होता है और शारिरिक विकास से स्वस्थ्य मन और दिमाग का विकास होता है स्वस्थ्य मन और दिमाग से समाज का और समाज के विकास से देश का विकास होता है। इसलिये ऐसे आयोजन सदैव होते रहने चाहिए। इस मौके पर श्री कौशिक ने युवाओं के बेहतर प्रयासों से प्रसन्न होकर टूर्नामेन्ट आयोजकों को पुरूष्कार देने की भी घोषणा की। वहीं इस अवसर पर मुकेश कौशिक, नरहरि कौशिक, राकेश ठाकुर, राम गोपाल, बाके शर्मा, सोनू बाबू, धर्मबीर, महेश, मोहन, ओम प्रकाश, प्रधान चन्दन सिंह, प्यारेलाल, सन्त नारायण दास, किशन सिंह, गोविन्द सन्दीप कौशिक, जगदीश आदि के अलावा सैंकड़ों की तादात में दर्शकगण उपस्थिति रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS