पूरन प्रकाश कौशिक व सपा जिलाध्यक्ष का जानू में किया ग्रामीणों ने अभिनन्दन

गोवर्धन को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

गोवर्धन के गाॅव जानू में सपा जिलाध्यक्ष एवं ब्राम्हण नेता पूरन प्रकाश कौशिक का स्वागत करते स्थानीय लोग

गोवर्धन। विगत गुरूवार को गोवर्धन क्षेत्र के निकटवर्ती गाॅव जानू में गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक एवं सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा का मोहन श्याम कौशिक के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। वही स्थानीय लोगों ने अभिनन्दन समारोह में शरीक हुए अतिथियों का नोटों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

तदुपरान्त स्थानीय लोगो ने गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने पर आभार व्यक्त कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगो को सम्बोधित करते गोवर्धन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को होने बाली परेशानियों को समझते हुए गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिस समिति के कार्यकर्ताओं ने गाॅव गाॅव जाकर क्षेत्रीय किसान भाईयों को साथ लेकर किसानों की तहसील से जुडी तमाम परेशानियों से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था। वही प्रदेश सरकार ने किसानों की पीडा़ समझते हुए गत माह पूर्व गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिया गया हैं। वही लम्बे संघर्ष के बाद दी गई तहसील की खुशी में गोवर्धन के गाॅव जानू में अभिनन्दन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्थानीय लोगों ने साधू दिया एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक व सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा का नोटों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर बुद्धी मुकदम, बीरबल प्रधान, डा0 गोविन्द, किस्सो राजू, मदनू, नानक, करण सिंह, चन्नों, गणेश पहलवान, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, गिरधारी सेठी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत ने नवीकरणीय क्रांति को नए सिरे से किया है परिभाषित

  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने किया ‘सेक्युलरिज्म’ का शुद्धिकरण

  1. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने लंबी दूरी का ट्रायल किया पूरा




Mediabharti