पूरन प्रकाश कौशिक हुए हरियाणा में विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित

हरियाणा में पूरन प्रकाश कौशिक को विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित करते आयोजक

गोवर्धन। भगवान परशुराम सेवा समिति होडल द्वारा राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयन्ती समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पृथला विद्यान सभा क्षेत्र के विधायक टेकचंद शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर रहे। वहीं समारोह में मथुरा के गोवर्धन पारासौली निवासी पं0 पूरन प्रकाश कौशिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। 

विप्र कुल प्रवर्तक भगवान परशुराम जयन्ती के इस विशाल कार्यक्रम में सर्व ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक को समिति की ओर से विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान श्री कौशिक को उनके विप्र समाज के प्रति सहयोग, समर्पण तथा कर्तव्य परायणता की भावना के पावन कार्यों से प्रेरित होकर दिया गया है। श्री कौशिक को मिले इस सम्मान से उनके समर्थकों मंे भारी उत्साह का माहौल देखा गया। श्री कौशिक के विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता नन्द किशोर उपमन्यु, भगवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री, देवकी नन्दन श्याम सखा, खगुल भारद्वाज, अखिलेश गौड़, विनोद दीक्षित, जे0पी0 शर्मा, बिहारी कान्त तिवारी, एम0एम0 शर्मा, महादेव पाण्डेय, सियाराम शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, सौरव द्विवेदी, मोहिनी शर्मा, एल0एन0 कौशिक, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, ब्रज बिहारी कौशिक आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti