पेंशनरो की हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा : रवीन्द्र कुमार

पेंशनरो की हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा : रवीन्द्र कुमार मथुरा । अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) रवीन्द्र कुमार ने पेंशनरों से कहा कि उनकी हर समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जायेगा, यदि विभाग स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराया जाय। वे यहाॅ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेंशनर दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। अपर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पेंशनरों की जायज हर समस्याओं का नियमाुनसार तत्काल समाधान कराया जायेगा, यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब हो रहा हो तो उन्हें अवगत कराया जाय वे तत्काल समाधान करायेंगे। उन्होंने पेंशनरों की मांग पर अक्षम पेंशनरों के संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी को उनके घर भिजवाकर सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करायें अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने पेंशनरों से यह भी कहा कि यदि व्यक्तिगत उनकी कोई समस्या हो तो वे लिखित में दें उनका शीघ्र निराकरण कराया जायेगा। साथ ही वरिष्ठ कोषाधिकारी से कहा कि वे उनकी तरफ से सभी विभागों को निर्देश जारी करें कि सेवानिवृत्ति के दिन अधिकारी कर्मचारी के जीपीएफ, अवकाश नगदीकरण तथा जीआईएस के भुगतान हेतु उसी दिन कोषागार से कार्यवाही करायें। उन्होंने आॅर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल एवं महासचिव राधेश्याम बंसल का अभिवादन करते हुए कहा कि बुजुर्गों का साया हमेशा आशिर्वाद के रूप में हमपर बना रहे। वे अपने अनुभवों से हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहें तथा हमारा कर्तव्य है कि हम इस उम्र में उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करने दें और उनके अनुभवों का लाभ उठायें। इस अवसर सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्ष, पेंशन वैलफेयर आॅर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti