पेंशन धारक अपना आधार कार्ड बनवायें

मथुरा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश ने समस्त प्रकार के पेंशन धारकों से कहा है कि आधार कार्ड बनाये जाने हेतु अलग-अलग तिथियों में विकास खण्डों एवं नगर पालिकाध्नगर पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिन पेंशन धारकों के आधार कार्ड नहीं बने हैं वे अपना निर्वाचन कार्ड, बैंक पासबुक या राशनकार्ड में से कोई भी एक अभिलेख सहित नजदीकी शिविर पर उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड बनवा लें ताकि पेंशन को आधार कार्ड से लिंक किया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि तीन से पांच जनवरी तक विकास खण्ड छाता, चैमुहां व नन्द्गॉव तथा नगर पंचायत छाता, चैमुहां, नन्द्गॉव, बरसाना व नगर पालिका कोसीकला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पांच से आठ जनवरी तक विकास खण्ड मथुरा, गोवर्धन व फरह तथा नगर पालिका मथुरा, वृन्दावन, नगर पंचायत फरह, गोवर्धन, सौंख एवं राधाकुण्ड में, 11 से 13 जनवरी तक विकास खण्ड मांट व नौहझील तथा नगर पंचायत बाजना तथा 15 से 18 जनवरी तक विकास खण्ड राया व बल्देव एवं नगर पंचायत राया, बल्देव, महावन व गोकुल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti