गांव बढ़ौता में सीडीओ मनीष कुमार वर्मा वृक्षारोपण करते हुए, साथ में प्रधान सुरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक डा एके वाजपेई।
जीवन में हर इंसान रोपे पेड पौधे
चैमुहां के गावं बढ़ौता में रोपे गए 350 पौधे
मथुरा। चैमुहां विकास खंड के गावं बढ़ौता मेें सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि बिना पेड पौधे के जीवन संभव नहीं है। पेड पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। जिनके बगैर जीवन नही है। पेड पौधे और इंसान एक दूसरे पूरक हैं। वे सभी को पेड पौधे लगाने के प्रेरित करते कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर इंसान को जीवन में कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। और उनकी देखभाल कर उन्हें जीवन की यादगार बनाने के लिए बडा करना चाहिए। गांव में परशुराम मंदिर के निकट ग्राम पंचायत की जमीन पर स्वंय कंजी के दो वृक्ष लगाए। जबकि पूरी जमीन पर कंजी के 350 वृक्षों का रोपण कराया गया । उनकी देखरेख के लिए ग्राम विकास अधिकारी रामवीर को दिशा निर्देश देते हुए तार फेंसिंग कराने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने प्रधान सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में गांव बिजली के लिए पोलों की मांग की। वहीं गांव में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। खराब सड़कों को दुबारा बनवाने की बात कही। सीडीओ ने ग्रामीणों को भरोसा देते हुए कहा कि उनकी सभी मांगे पूरी कराने के प्रयास किए जायेंगे। पहले वो कच्चा काम मनरेगा से कराएं इसके बाद पक्की सडक, जल निकास की समस्या से निजात दिलाई जायेगी। बिजली विभाग से बात कर उनके लिए दस खंबे उन्हें उपलब्ध कराये जायेंगे। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।





