पेप्सी फैक्ट्री में हुई टैक्नीशियत की मौत

 पेप्सी फैक्ट्री में हुई टैक्नीशियत की मौत मथुरा । छाता थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पैप्सी फैक्ट्री में कार्य करते समय बुधवार को एक टैक्नीशियन की मौत हो गई। इस घटना से फैक्ट्री कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिवारीजनों ने इस घटना के बाद जमकर फैक्ट्री में हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची थाना छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजन अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री प्रबंध तंत्र  और मृतक के परिवार के मध्य आपसी सुलह के लिए बातचीत चल रही है। 

पेय पदार्थ बनाने वाली पैप्सी फैक्ट्री में बुधवार काम करते समय शेरगढ़ के शहजादपुर निवासी कर्मचारी मोहन की मशीन में फंस जाने से मौत हो गई। फैक्ट्री कर्मचारियों के अनुसार इंजीनियर की लापरवाही से मजदूर की जान चली गई। टैक्नीशियन के पेट में सरिया घुस गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर जमकर हंगामा काटा। ओवर टाइम के दौरान हुये हादसे से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मृतक मोहन टैक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। घटना के जानकारी होने पर पुलिस एवं फैक्ट्री के अधिकारी मौके पर पहंुचे। जैसे-तैसे उसके शव को निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री के प्रबन्ध तंत्र और मृतक टैक्नीशियन के परिवार के मध्य बातचीत चल रही थी। पुलिस 

भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले सकी थी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti