मथुरा। पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादी संगठनों द्वारा सैनिक स्कूल में घुस बच्चों की हत्या करने की घटना को लेकर सारा विश्व इसकी निन्दा कर रहा हैं। इसी क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के समस्त स्कूलों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि देने की अपील पर जनपद के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबन्धन द्वारा प्रार्थना समय में बच्चों को दो मिनट का मौन रखा गया उसेके पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यालय प्रबन्धतंत्र ने बच्चों के साथ मिलकर अपनी शोक श्रंद्वाजंलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत बच्चों की आत्मा का शान्ति के प्रार्थना की गई।





