पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

मथुरा । राया कस्बा के गांव खरबा में रहने वाले एक युवक की लाश आज सुबह पेड़ पर लटकी मिली। बताया जाता है कि बीतीरात्रि से युवक अपने घर से गायब था।

मिली जानकारी के अनुसार राया के गांव खरबा निवासी रामपाल पुत्र मुंशीलाल का ख्ेात आयराखेड़ा रोड ग्राम गंगा नगला हनुमान मंदिर के पास है। बताते हैं कि कल रात्रि से रामपाल अपने घर से गायब था जिसका रात्रि मंे कोई पता नहं चल पाया था। आज सुबह उसकी लाश खेत पर एक पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनांे को दी तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पंहुचे। घटनास्थल पर पंहुचे परिजनों ने उसकी लाश को पेड़ से उतरवाया और उसका अंतिम संस्कार करने के लिये ले जाने लगे तभी पुलिस मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चायें व्याप्त हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti