पैगांव-विशंभरा मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

मथुरा। छाता-पैगांव, विशंभरा मार्ग अभी तक नहीं बन पाया है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छाता से पैगांव बिशम्भरा आदि गांव को जाने वाला पैगांव रोड प्रधानमंत्री सड़क योजना में चयनित हुआ था जिसका कई वर्ष पूर्व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में पैसा भी आ चुका है तथा कई इसकी टेन्डर प्रक्रिया भी शुरू हुयी थी लेकिन आज तक इस मार्ग पर कार्य शुरू नही हुआ है। रोड पुरी तरह क्षतिग्रस्त है। मजबूरी में पैगांव आदि गांव के लोग तहसील आने जाने के लिये या तो बीस किलो मीटर चलकर कोसी शेरगढ से आते जाते है। ठेकेदारी की मनमानी एवं विभागीय अधिकारी की लापरवाही से छाता पैगांव रोड नही बन पा रहा है। ग्रामीणो में रोष व्याप्त है। इस समंबध मंे पूर्व चेयरमेन भाजपा नेता चैधरी जगपाल सिंह ने जिलाधिकारी से रोड शीघ्र बनाये जाने की मांग की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti