पैदल मार्च करते समता फाउण्डेशन के कार्यकर्ता
मथुरा। समता फाउण्डेशन द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं का षडयंत्रपूर्वक उत्पीड़न, हत्याओं के खिलाफ कल छावनी स्टेशन परिसर से होलीगेट तक शांति पूर्वक पैदल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त कर अंबेडकर छात्र परिषद के सदस्य रोहित वेमुला को हत्या हेतु उकसाने वाले केन्द्रीय मंत्री वीसी व राजनैतिक संरक्षण प्राप्त संगठनों के खिलाफ कार्यवाही हेतु राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया गया जिसमें कुलपति, केन्द्रीय मंत्री और वंडारू दत्तात्रेय को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, विश्वविद्यालयों में जातीय उन्माद पैदा करने वालों पर रोक और एसटी-एससी छात्रों को सुरक्षा की मांग की गयी। इस अवसर पर लुकेश राही, जितेन्द्र सिंह, किशोर कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, भूपसिंह, हीरा चक्रवर्ती, अशोक बौद्ध सहित अनेक लोग मौजूद थे।





