मथुरा। थाना हाईवे के नगला गोवर्धन तारसी में दो भाईयों में आपसी विवाद के बाद चली गोली से तीन लोग घायल हुये हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेत्रपाल पुत्र प्यारेलाल तीन भाई हैं। एक ओमप्रकाश ग्राम प्रधान भी है। नेत्रपाल के अनुसार उन्होंने घर की जमीन बेची थी जिसका रूपया आपस में बांट लिया गया। मां का हिस्सा उसके बैंक खाते में जमा कर दिया गया। इस लाखों रूपयों पर तीसरे भाई कन्हैया की नजर थी। कई दिनों से वह पैसे निकालने के लिये दबाव बना रहा था। इसी के चलते कन्हैया द्वारा विवाद के बाद फायरिंग कर दी गयी जिससे नेत्रपाल की पत्नी के गोली लगी है। वहीं पुत्र इंद्रजीत के पेट में गोली लगी है, वहीं नेत्रपाल के भी पैर में छर्रे लगे हैं। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने सभी घायलों के उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा है।





