पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या

मथुरा। शराबी पति द्वारा पत्नी से शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्यामवीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सहा थाना गोण्डा जनपद अलीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री 35 वर्षीय प्रवेश के पति राम प्रकाश पुत्र जौरावर सिंह निवासी भवर सिंह थाना राया मथुरा पेसे से खेतीवाड़ी कर अपना जीवन यापन करता था। उसें धीरे धीरे शराब पीनें की लत लग गई। इसी लत के चलते वह अपनी पत्नी से आये दिन शराब पीनें के लिए पैसे माॅगता था इसी के चलते उसने बुधवार को अपनी पत्नी प्रवेश से शराब पीनें के पैसे माॅगनें जिस पर प्रवेश ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी से कुपित होकर पति राम प्रकाश ने तेश में आकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और भाग गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login