पोखर की जमीन पर हो रहा है कब्जा

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला चेयरमैन पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि ग्राम सभा बाकलपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। मौजा बाकलपुर में खसरा नंम्बर 237 जो कि सर्वसमाज की पोखर है उसमें मिटटी डलवा कर अवैध रूप से घेरा जा रहा है। बाकलपुर ग्राम सभा में यह पटटे की जगह है उस पर मुकदमा चल रहा है। तहसीलदार के यहां यह मामला विचाराधीन है फिर भी बघेल समाज के कुछ लोगों ने उसके फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसमें मिटटी डालकर एक दलित व्यक्ति को बेच दिया है। इस पटटों की जगह पटवारी मिलकर गलत कार्य कर रहे हैं। इनकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी है। पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि सर्वसमाज की पोखर पर हो रहे अवैध कब्जे को जल्द से जल्द हटवाया जाये और पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti