मथुरा। वृन्दावन नगर के समस्त क्षेत्रों में स्थित समस्त पोलिंग बूथों पर वोटर पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है।
जिन मतदाताओं का वोटर लिस्ट में अब तक किसी त्रुटि या अन्य किसी परेशानी से नाम नहीं आ पाया हैं, वह फिर से अपना नाम वोटर लिस्ट में बढ़वा लें। यह कार्य कल तक चलेगा। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि आगामी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए नगरपालिका अपनी सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त बूथों पर फिर एक बार पहचान-पत्र एवं वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए वोटर पुनरीक्षण कार्य फिर से चलाया जा रहा है। जिनका वोटर आई-डी कार्ड या वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं, अपना-अपना फार्म भरकर अपने-अपने बूथों पर स्थित कर्मचारी को जमा करें, ताकि आपको वोट डालने में किसी प्रकार की दुविधा का सामना न करना पडे़।





