
कलैक्ट्रेट सभागार में पोषण मिशन योजना समन्वय समिति की बैठक लेती सीडीओ श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल एवं अन्य
मथुरा। राज्य पोषण मिशन योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि राज्य पोषण मिशन योजना का उदद्ेश्य है कि माताओं व तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिये चलाई जा रही योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जायें। इन योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन करने के लिये स्वास्थ्य और आईसीडीएस तथा अन्य अभिसरित नोडल विभागों के साथ मिलकर काम किया जाये ताकि प्रदेश एवं जनपद में कुपोषण की दर में कमी लायी जा सके।
उन्होंने कुछ विभागीय अधिकारियों को गाॅव गोद लेकर सर्वे आदि कराकर कुपोषित बच्चों की संख्या का पता लगाकर निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 10 दिन के अन्दर देने के निर्देश दिये है। उन्होंने इस कार्य के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्य सुपरवाइजरों एएनएम, आशा, आॅगनवाड़ी, सीडीपीओ आदि की सयुक्त टीमें बनाकर गाॅव गाॅव का सर्वें कर कुपोषित बच्चों तथा उनकी माताओं का पता लगाकर उनको पोषित आहार उपलब्ध कराने तथा इलाज की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर उनको उचित इलाज कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में लापरवाही न बरतें जिससे जनपद को कुपोषण से मुक्त कराया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिये है कि माताओं तथा बच्चों को पोषक तत्वों के साथ साथ आयरन, आयोडीन, विटामिन ए तथा टीकाकरण कार्य से भी आच्छादित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि खानपान के साथ साथ गाॅव के बच्चों को सफाई तथा स्वच्छता की भी जानकारी दी जायें ताकि वे संतुलित आहार के साथ साथ कुपोषण से मुक्त हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण मिशन योजना की सफलता के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा आॅगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत बच्चों का टीकाकरण, कम वजन वाले बच्चों को चिकित्सासुविधा उपलब्ध कराना, ए.एन.एम0 द्वारा टीकाकरण कार्य एवं स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी देना है। पंचायत राज विभाग ग्राम प्रधानों के माध्यम से नुक्कड़ सभायें, नाटकों के माध्यम से पोषण सम्बन्धी जानकारी देना है। ग्राम्य विकास विभाग मनरेगा के अन्तर्गत जो मजदूर कार्य कर रहे है उनके बच्चों को चिन्हित कर आॅगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत कराने तथा कम वजन वाले बच्चों के परिवार को रोजगार उपलब्ध कराने, शिक्षा विभाग द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े कायर्सक्रमों की जानकारी देना, पेयजल विभाग द्वारा दूषित जल से फैल रही बीमारियों के सम्बन्ध में जागरूक करना, ,खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पोषाहार की गुणवत्ता की जाॅच करने,खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा लाभार्थी को खाद्य सामगग्री उपलब्ध कराना, श्रम विभाग द्वारा ईट भटटों पर काम करने वाले बच्चे अथवा किशोरियों को चिन्हित कर विभागीय सुविधाये उपलब्ध कराकर बाल श्रम से मुक्त कराने तथा कृषि विभाग द्वारा उच्च पोषण वाली फसलों को उगाने के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार कर जागरूकता कार्यक्रम चलाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपूर्ति अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी पूजा अग्निहोत्री ने किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS