मथुरा। राजकीय इण्टर कालेज में आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय जनसंख्या शिक्षा, किशोरावस्था शिक्षा था। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चमेली देवी खण्डेलवाल कन्या इंटर काले की छात्रा रेखा प्रथम, किशोरी रमण कन्या इंटर कालेज की छात्रा शिवानी शर्मा ने द्वितीय, लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा सोना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जवाहर इंटर कालेज के छात्र विष्णु सिंह, किशोर रमण इंटर कालेज के छात्र जितेन्द्र कुमार एवं लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा वन्दना दिवाकर ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किया। इस दौरान डा. अखिलेश यादव, प्रमोद कुमार, शशिकांत कुलश्रेष्ठ, डा. रनसिंह, हरीशचन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।





