बल्देव। प्रख्यात व्यंगकार डा. राकेश शरद के असामायिक निधन पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा द्वारा शोकसभा का आयोजन कर स्व. डा. शरद को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी तथा उनके निधन को साहित्य के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति बताया। शोकसभा में चेयरमैन सौंख शिवशंकर वर्मा, चेयरमैन बल्देव रामकृष्ण वर्मा, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा, कवियत्री पूनम वर्मा, सोनल वर्मा, यूसी वर्मा, पंकज स्वर्णकार, हेमेंद्र प्रकाश वर्मा टुन्नू, मुकेश वर्मा, सुनील वर्मा, राजू वर्मा, कुलदीप वर्मा, मोहनीश वर्मा, सभासद अशोक वर्मा, दीपक वर्मा, राजीव जौहरी, डीएनवी डिग्री कालेज के निदेशक राजकुमार वर्मा, डा. दिनेश, मनोज कैलाश नाथ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





