
जिला मुख्यालय पर मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
फोटो-18 दिसम्बर 01-जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उमेश त्यागी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाते अधिकारीगण
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी की अध्यक्षता में आज राजीव भवन स्थित उनके कक्ष में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 का शासनादेश है कि जितनी भी लाभार्थीपरक योजनायें है उसका 20 प्रतिशत लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को मिलेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यकों के लिये विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित पूर्व दशम अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, डा0 राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना वर्ष 2014-15, शादी अनुदान योजना, कब्रिस्तान बाउन्ड्रीवाल योजना इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार की अल्यसंख्यकों के कल्याण योजना के अन्तर्गत प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, मैरिट कम मीन्स योजना, मदरसा आधुनिकीकरण योजना, अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं हेतु चलायी जा रही है। इन योजनाओं की जानकारी बेवसाइट पर भी प्राप्त की जा सकती है।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाने का मूल उदद्ेश्य संविधान द्वारा प्राप्त मौलिक अधिकारों का प्रयोग करना ही नहीं अपने अपने कत्र्तव्यों का ज्ञान होना भी जरूरी है। जिला पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिये जो भी योजनायें चल रही है उनका व्यापक प्रचार प्रसार न होने की स्थिति में जो लाभार्थी लाभ पाने के पात्र है उन तक इन योजनाओं की जानकारी नहीं पहुॅच पा रही है। हमारा कत्र्तव्य है कि शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को प्रोत्साहित किया जाये, इसके साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुशायरा, कवि सम्मेलन, नाटक, क्राफ्ट मेला एवं सेमीनार आदि आयोजित करके प्रचार प्रसार किया जायें। जिला एकीकरण समिति के सदस्य तथा क्लैन्सी इण्टर काॅलेज के अध्यापक संदीप पीटर्स ने कहा कि अल्पसंख्यकों में ईसाई समुदाय के गरीब तवके को सरकारी योजनाओं का न तो कोई जानकारी मिल पाती है जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी चर्च के माध्यम से ईसाई समुदाय तक पहुॅचायी जाये तो इस समुदाय को भी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS