
मथुरा। शासन द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी नीतियों तथा किये जा रहे विकास कार्यो को गांव गांव, गली गली तथा जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ की प्रचार यूनिट द्वारा प्रचार वाहन में लगी एल0ई0डी0 के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में यह प्रचार वाहन दिनांक 12 फरवरी से 11 मार्च, 2015 तक जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचलों तथा शहरी क्षेत्र में जा जा कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनपदवासियों को अवगत करायेगे। नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह के नेतृत्व में किये जा रहे इस प्रचार कार्य का शुभारम्भ 12 फरवरी से वृन्दावन में रमणरेती तथा मथुरा के बस स्टैण्ड से शुरू किया गया है, जो 11 मार्च, 2015 तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं नीतियों तथा उपलब्धियों को इसी प्रकार इस प्रचार वाहन व्दारा 13 फरवरी, 2015 को मथुरा के विकास बाजार तथा अन्य क्षेत्र में शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS