
अधिकारियों की सुस्ती के चलते दवा विक्रेताओ की कट रही चाॅदी
राया। कस्बे में तेजी से फैल रही नशे की लत नवयुवको का भविष्य गर्त की ओर जाता दिखाई दे रहा है किसी भी समाज या राजनैतिक दल ने आगे आकर इन पर शिकंजा कसने की पहल न की है पहले से ही धूम्रपान नवयुवको की जिन्दगी को खोखला करने में लगा हुआ है। इसी के साथ में स्मैक चरस और अफीम का कारोबार भी कस्बा और क्षेत्र में जोर पकडता जा रहा है। लेकिन प्रशासन में बैठे भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी के चलते नकेल नही कस पा रही है। सूत्रों की माने तो इसका एक बडा हिस्सा प्रशासन के ठेकेदारो को भेज दिया जाता है। जिसका आपस में बन्दरवाॅट करके लिया जाता है। इसके बावजूद क्षेत्रीय समाचार पत्रों व चैनलो के माध्यम से प्रशासन में बैठे अधिकारीयों को मीडिया द्वारा अवगत कराया जाता है। परन्तु समाज के सन्तुष्ट करने की चाह रखने वाले कर्मचारी द्वारा इन लोगो पर कोई कार्यवाही नही कि जाती है। अभी तो नषे की यह बीमारी गुपचुप तरीको से बाजार में चल रही है। आज इस प्रकार की बीमारी को रंग स्टोरो पर खुले आम बेचा जा रहा है। लेकिन भ्रष्ट कर्मचारियों के संरक्षण में पनप रहे समाज को दूषित करने वाले दुकानदारो पर नकेल नही कसी जा रही है। सूत्रों के अनुसार राया में सौ दवा विक्रेताओ मे से पचास ऐसे दवा विक्रेताओ को ढुढना कठिन नही होगा जो कि प्रतिबन्ध दवाईयो के रूप में नवयुवको को जहर बेच रहे है दवाओ की बिक्री के साथ जहर बेचने वाले दुश्मन नयी पीढी का नाश करने में लगे हुये बडा मुनाफा कमाने के चक्कर में ये दवा विक्रेता नशे की इंजेक्शनों को नशे की लत में पड गये नवयुवको को बेचते है और साथ ही यह डर बता कर की कही कोई छापा नही पड जाये बडी मुश्किलो से मगायें जाते है। इसी प्रकार की प्रतिबन्ध दवाईयाॅ दवा विक्रेता द्वारा पशुओ गाय भैंसो से दूध निकालने के लिये प्रयोग किये जाने वाले इंजेक्शन भी प्रयोग किये जा रहै। जिसके कारण पशुओ दूध निकालने के लिये प्रयोग किये जा रहे है। दूध निकालने वाले इंजेक्शन भी अवैध रूप से बेचे जा रहे है। परन्तु पैसे के लिये अन्धे हो गये इन दंरिदों को नवयुवको की जिन्दगी का नाश करने से कोई कोई गुरेज नही है। अपनी तिजुरी भरना ही इनका मकसद है। समाज से इनका कोई लेना देना नही है। ऐसे में प्रशासन के साथ समाज सुधारक और सामाजिक संगठनो को आगे आकर पहल करनी चाहिये। वही एसटीसीए के सदस्य राकेश बंसल ने बताया है कि राया में गायें, भंेसों के इजेक्सन बडे़ पैमाने पर अवेध रुप से बेचे जा रहे है वही युवा पीडि़यों को भी गुप चुप तरिके से बेचे जा रहे है और बताया कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने कि माॅग की है और कहा है कि प्रशासन से इन लोगो के खिलाफ जल्दी से जल्दी करने की माॅग की है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS