जीएलए विश्वविद्यालय में जिज्ञासा कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते निदेशक प्रो़ अनूप कुमार गुप्ता व विभाग के पदाधिकारीगण
कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़चढ़कर लिया भाग
मथुरा। विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में होने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु ‘‘जिज्ञासा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन जीएलए विश्वविद्यालय के इलैक्ट्रिकल सोसाइटी के तकनीकी विभाग में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक व बौद्घिक स्तर को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित हुए ‘‘जिज्ञासा‘‘ कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, तकनीकी, गैर-तकनीकी प्रस्तुतिकरण एवं लोगों डिजाइनिंग समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम आयोजित हुई प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्युत अभियांत्रिकी के द्वितीय वर्ष के छात्र दुर्गेश कुमार सिंह एवं अर्पिता पाण्डेय ने प्रथम स्थान और यांत्रिकी विभाग में द्वितीय वर्श के छात्र शिवकुमार पाण्डेय एवं शरद पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों को इलैक्ट्रिकल सोसायटी के अध्यक्ष सचिन गोयल ने पुरूस्कृत किया।
तकनीकी एवं गैर-तकनीकी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में द्वितीय वर्श के छात्र प्रवीण सिंह एवं शैलेष कुमार ने प्रथम तथा सुमित कुमार शाहू, सूरज वर्मा को द्वितीय स्थान मिला। इन छात्रों को विद्युत अभियांत्रिकी के प्रोग्राम को-आॅर्डिनेटर सुभाष चन्द्र एवं श्री अपूर्व सक्सैना ने सम्मानित किया। लोगो डिजायनिंग प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष के शैलेष कुमार को प्रथम तथा संचित सक्सैना एवं पारस निगम को द्वितीय स्थान मिला। इन छात्रों को विभागाध्यक्ष डॉ़ संजय मौर्या ने पुरूस्कृत किया। इस मौके पर डॉ़ प्रतीक पाण्डेय, डॉ़ रिचा, उपासना सप्रा, सतवीर सिंह सहित विभाग के सम्मानित शिक्षकगण एवं अन्य विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।





