निवास पर हुई बैठक में कांग्रेस विधान मंडल दल नेता
मथुरा। उप्र कांग्रेस विधान मण्डल नेता प्रदीप माथुर के निवास पर जिला
पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक कर चर्चा की गई जिसमें अभी-तक प्राप्त
हुए जिला पंचायत से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के 117 आवेदन
पत्रों पर चर्चा की तथा जिला पंचायत चुनाव की बैठक में जिला काॅग्रेस
कमेटी ने पदाधिकारियों को वार्ड के अनुसार जिम्मेदारी देकर तत्काल रुप से
क्षेत्र में जाकर चार दिनों के अन्दर शीघ्र ही अच्छे प्रत्याशियों के चयन
प्रक्रिया हेतु रिपोर्ट देने का आग्रह किया, जिससे एक सप्ताह के अन्दर
जिला पंचायत से लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित हो सकें। जिला
पंचायत चुनाव हेतु जिला काॅग्रेस कमेटी द्वारा बनाई गई पंचायत चुनाव
समिति में विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, जिला अध्यक्ष सोहन सिंह
सिसौदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, महेश पाठक, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह
पांडव, यामिनी रमण आचार्य, उमेश पंडित, दीन दयाल गौतम, महेश रावत,
सुरेन्द्र सिंह, बिहारीकान्त तिवारी, पूरन कौशिक, डा. आशुतोष भारद्वाज,
दिलीप चैधरी, राकेश वालियान, कायम कुरैशी, लोक सभा युवा जिला अध्यक्ष
विक्रम बाल्मीकि, और महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चैधरी, मुकेश
धनगर, प्रवीन भास्कर, प्रवीन ठाकुर को शामिल किया गया।





