
हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराने व समानान्तर नाला निर्माण की मांग को लेकर यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ द्वारा संयुक्त रूप से हथिनी कुण्ड पर 2 नबम्बर से सत्याग्रह किया जायेगा। भारतीय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ द्वारा 2 अक्टूबर को वृन्दावन से प्रदेश भर में निकाली जाने वाली रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी सिंह, राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह वृन्दावन गोविन्द मठ पहुॅचे एवं रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह ने कहा कि हथिनी कुण्ड बैराज से 1200 किमी. नीचे भी यमुना किनारे किसान भाई रहते है जिन्हे यमुना के स्वच्छ जल की आवश्यकता है। ये कहाॅ का न्याय है कि यमुना का सम्पूर्ण जल एक ही स्थान पर रोक कर उसकी धारा को मुख्य धारा से अलग कर दूसरी तरफ मोड़ दिया जाये । हम यह अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते है क्योकि यमुना के प्रदूषित जल से किसानों की फसल के साथ साथ उनके स्वास्थ को भी हानि पहुॅच रहीं है। भाकियू ’ राष्टवादी’ यमुना रक्षक दल के साथ मिलकर आर- पार की लड़ाई लडेगी और हमारे किसान कार्यकर्ता तब तक हथिनी कुण्ड नहीं छोड़ेगे जब तक हथिनी कुण्ड से शुद्ध यमुना जल नहीं छोड़ा जायेगा।
भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी ने कहा ंवर्तमान में औद्योगिक क्रान्ति के चलते भारत की अधिकांश नदिया भंयकर प्रदूषण से जूझ रहंी है जिनमें यमुना शीर्ष पर है यमुना पट्टी के किसान भाई आज उसके प्रदूषित जल के कारण समस्याओं से जूझ रहे है इसलिये किसान भाई हथिनी कुण्ड पर किये जा रहे सत्याग्रह में हजारों की संख्या में भाग लेगें और तब तक डटें रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है ।
भाकियू ’राष्टवादी’ के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर को वृन्दावन गोविन्द मठ से सन्त विज्ञानाचार्य जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर भाकियू की रथयात्रा को प्रचार के लिये प्रदेश भर में रवाना किया जायेगा जिससे किसान भाइयों को जाग्रत किया जायेगा और 30 अक्टूबर को प्रदेश भर से हजारों की संख्या में किसाना सहारनपुर पहुॅचेगें एवं वहां से पैदल मार्च कर 2 नबम्बर को हजारों किसान हथिनी कुण्ड पहुॅचेगें।
इस अवसर पर सन्त विज्ञानाचार्य जी महाराज, यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, स्वामी सहजानन्द, साध्वी सियानन्द, मुनीन्द्र कुमार यादव, महेश गिरी जी महाराज, स्वामी भक्तानन्द, स्वामी लोचनदास जी, स्वामी द्वारिकानन्द, स्वामी यमुनानन्द, स्वामी महानन्द, महन्त श्री ब्रजबिहारी दास जी महाराज, स्वामी प्रेमानन्द, स्वामी रामचैतन्य, आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted