प्रदेश में जनता का हो रहा है शोषण.....कर्दम

भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, बलात्कार, चर्म सीमा पर 

मथुरा। छाता नगर के शेरगढ रोड स्थित बसपा के छाता विधानसभा कार्यलय पर विधान सभा अध्यक्ष डा0 श्याम सुन्दर कर्दम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। और विधानसभा के हर बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत कर बसपा की रीति नीति को कार्यकर्ता ग्रामीणो को बताये और जनता की समस्यो को सुनकर उनका समाधान अधिकारियो व पदाधिकारियो से मिल कर कराये जाने की अपील कार्यकर्ताओ से की है। बसपा के छाता विधान सभा अध्यक्ष डा0 श्याम सुन्दर कर्दम ने बैठक में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता का शोषण करने में लगी हुयी है। चारो तरफ भ्रटाचार, लूट , हत्या, बलात्कार एवं अपहरण जैसी घटनाये आये दिन समाचार पत्रो में पढने को मिल रही है। सपा सरकार से प्रदेश की जनता दुखी हो गयी है। 2017 के चुनावो में बसपा की पुन: प्रदेश में सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओ से मेहनत और इमादारी व लग्न से छाता विधान सभा में कार्य करने की अपील की बैठक में डा0 हरीसिंह, डा0 मुकेश, बच्चूसिंह एड. जगदीश बौद्व, ब्रजमोहन, राजेश प्रधान, डा. नेत्रपाल, अच्छेलाल प्रधान, चैधरी शिवराम, देवेन्द्र बाल्मीकि, उदयवीर भाष्कर, नानक चन्द दीवान, नन्दकिशोर गोतम, लालसिंह मास्टर, विजेन्द्र सिंह गंगाराम पेन्टर, प्रेमसिंह बौद्व आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti