प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि को किया हवन

 प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि को लेकर हवन करते गोस्वामी समाज 

मंदिर अधिग्रहण हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृंदावन नगर स्थित मंदिर श्री बांकेबिहारी के अधिग्रहण को लेकर पंडा समाज और गोस्वामी समाज के लोगों ने आज बिहारीजी मंदिर गेट के सामने प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिये हवन किया। गोस्वामी समाज व पण्डाओं का कहना था कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर का अधिग्रहण किया गया तो पण्डा समाज सड़कों पर उतरने के लिये बाध्य होगा। प्रदेश सरकार को पण्डा समाज के विरोध को झेलना कठिन हो जायेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि वह मंदिर अधिग्रहण मामले में पण्डा समाज व सर्वसमाज को ध्यान में रखते हुये उचित कदम उठाये अन्यथा की स्थिति में पण्डा समाज सड़कांे पर उतरेगा और इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को उठाना पड़ेगा। विधायक पूरन प्रकाश ने भी पण्डा समाज के बुद्धि शुद्धि यज्ञ मंे भाग लिया और समर्थन देने का आश्वासन पण्डा समाज को दिया। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रलाल, ओपी मिश्रा, जर्नादन गोस्वामी, विवेक आचार्य ने पण्डा समाज को अपना समर्थन दिया। वहीं उद्योग व्यापार मण्डल के अशोक वाष्र्णेय, जितेन्द्र अग्रवाल, ललित अरोड़ा ने पण्डा समाज को आश्वासन दिया कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर बांकेबिहरी का अधिग्रहण किया गया तो व्यापार मण्डल इसे कतई बर्दाश्ख्त नहीं करेगी। उन्होंने कल वृन्दावन के बाजारों को बंद कर सभी समाज एवं व्यापारियों से कहा कि वे पण्डा व गोस्वामी समजा के लोगों को अपना पूर्ण समर्थन देने हुये प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे मंदिर अधिग्रहण का विरोध करें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti