
मथुरा। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेत्तृव में चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना तथा आमजनों के लिए किये जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुचाने के उदद्ेश्य से सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 के निदेशक आंशुतोष निंरजन के निर्देशन में एक वीडियों एल0ई0डी0 प्रचार वाहन तथा संास्कृतिक, जादू कार्यक्रमो के माध्यम से जनपद के शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में 07 फरवरी से लगातार योजनाओं की जानकारी प्रसारित करायी जा रही है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार के देखरेख में कराये जा रहे प्रचार प्रसार वाहन 12 फरवरी से लगातार 01 माह तक प्रदेश शासन की उपलब्धियों व योजनाओं का सजीव प्रसारण जनपद के शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा है। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुचे इसके लिए वीडियों एल0ई0डी0 वाहन द्वारा 1090, महिला हेल्प लाइन आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, एग्रीकल्चर, समाजवादी पेंशन, स्वास्थ के अतिरिक्त आमजनों के हित में किये जा रहे कार्य तथा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेगी ताकि आमजन उनसे अवगत हो उनका लाभ उठा सकें। यह प्रचार वाहन लगातार एक माह तक विभिन्न स्थानों पर जा जाकर शासन द्वारा लागू की गयी जानकारी प्रसारित करता रहेगा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS