मथुरा। भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल की बैठक आगरा में आगामी 20 नवम्बर को होनेवाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली के सम्बन्ध में बैठक की गयी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि छावनी मंडल रैली में अपना शत प्रतिशत योगदान देकर प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जन संपर्क के माध्यम से हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के कालेधन पर सही निर्णय व अब तक की उनकी उपलब्धियों के बारे में बता कर आगरा की रैली में साथ चलने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला महामंत्री सिद्दार्थ लोधी ने कार्यकर्ताओ को रैली की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। जिला मीडिया प्रमुख व मण्डल प्रभारी संजय शर्मा ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधुओं से भारी संख्या में रैली में अपना सहयोग प्रदान करनेका आह्वान किया। जिला मंत्री डाॅ. हीरा आतेंद्र ने सभी महिलाओं को अपने साथ ज्यादा से ज्यादा महिलायों को जोड़ने का कार्य व रैली में महिला शक्ति को भी रैली में चलने के लिऐ उत्साहित किया इस मौके पर मुख्य रूप से जहरिया प्रसाद, तपेश भारद्वाज, ब्रिज मोहन वर्मा, सरोज वर्मा आदि मौजूद थे।





