प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने अन्न जल त्यागकर दिल्ली तक पदयात्रा कर रहा मानसिंह

मथुरा। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है और उनके विचारों से लोग इस कदर प्रभावित हो रहे है की कही उनके प्रशंसक उनकी मूर्ति लगाकर पूजा करते नजर आते है तो कही कोई उनसे मिलने के लिए नंगे पांव चलकर और भोजन तक त्यागकर उनसे मिलने के लिए अपने सर और दाढ़ी तक को नहीं कटवाने की शपथ उठा लेता है। जी हाँ अब हम आपको मिलबाते है प्रधानमंत्री मोदी के उस भक्त से मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही से शपथ लिए था की अगर मोदी पीएम बने तो वो मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि में कृष्ण के दर्शन करेगा और फिर यही से नंगे पांव अन्न त्याग कर मथुरा से पैदल चलकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा और अपने जैसे गरीब लोगो की तरफ मोदी का ध्यान देने की विनती भी करेगा। जब तक मोदी से नहीं मिल लेता तब तक न तो अन्न ग्रहण करेगा और न पैरो में चप्पल पहनेगा और नहीं अपने सिर और दाढ़ी के बाल ही काटेगा।

हाथो में देश की शान तिरंगा लिए और नंगे पांव चलता फिरता चेहरे पर बड़ी हुयी दाढ़ी बाला ये शख्स है उत्तर प्रदेश के इलाहबाद के गांव मुहमदाबाद का रहने वाला मान सिंह। जो आज मथुरा में भगवान कृष्ण के दरवार में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर उनके दर्शन को आया है और उसने यही से शुरु की है प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की अपनी शपथ की शुरुआत। आज ये मथुरा से पैदल ही निकल पड़ा है मोदी से मिलने के लिये। मोदी की बातों और उनके व्यतित्व से ये इस कदर प्रभावित है की इसने मोदी से मिलने के मथुरा दिल्ली तक पैदल नंगे पांव चलकर बिना अन्न ग्रहण किये ही उनसे मिलने का प्रण लिया है। मानसिंह का कहना है की जब तक में मोदी से नहीं मिल लेता तब तक न अन्न ग्रहण करूँगा और न पैरों में चप्पल पहनुँगा और नहीं में अपने सिर के बाल और दाढ़ी के बाल ही काटूंगा फिर चाहे मुझे इसके लिए कितने ही दिन क्यों लग जाये। मोदी से मिलने के लिए ही मेने भगवान कृष्ण से मनौती भी मांगी। मोदी हर वर्ग के लोगो की बात करते है तो फिर हम जैसे गरीब लोगो के लिए वे क्या कर रहे है। इसके लिए में उनका ध्यान गरीबों की तरफ भी कराने की कोशिश करूँगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti