प्रभारी मंत्री ने किया नवनिर्मित माध्यमिक विद्यालयों के भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास

एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित माध्यमिक विद्यालयों के भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

मथुरा। जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा शिक्षा का स्तर ऊॅचा उठाने के उदद्ेश्य से जनपद में निर्मित किये गये माध्यमिक विद्यालयों तथा उनके भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास एक समारोह में किया गया। जनपद प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि प्रदेश के युवा माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर ऊॅचा उठे ताकि पढ़ाई पूरी करने वाले नौजवान छात्र छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा हासिल हो सके और वे अच्छा मुकाम हासिल कर सके और इसके लिये शासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी उदद्ेश्य को पूरा करने के लिये अच्छे विद्यालयों का निर्माण संचालन का सार्थक प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के निर्मित भवनो का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है ताकि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार दुबे ने अवगत कराया है कि ब्लाॅक छाता, चैमुहाॅ, बल्देव, फरह, मथुरा, गोवर्धन, माॅट एवं राया के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तुमोला, स्याहारा,दघैटा, भदाया गंगाधर, भैंसा, बच्छगाॅव, भद्रवन, विवावली, लाहागढ़ तथा ब्लाॅक बल्देव, चैमुहाॅ, गोवर्धन, राया, माॅट व मथुरा के माॅडल स्कूल बरौली, सिहाना, पाॅडल, सोनई, कराहरी तथा जैत के माॅडल स्कूल के भवनों का लोकार्पण आज मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login