प्रभूदत्त ब्रहमचारी का गौ रक्षा संघर्ष भारतीयों को याद रहेगा- लक्ष्मण

मथुरा। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में मनीशी संत प्रभूदत्त ब्रहमचारी द्वारा आयोजित पार्टी कैम्प कार्यालय बरसाना पर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अघ्यक्षता करते हुए पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश में गौ-हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए प्रभूदत्त ब्रहमचारी महाराज ने पुरी पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य महाराज के साथ मिलकर अखिल भारतीय स्तर पर गौरक्षा आन्दोलन की स्थापना की। श्री ब्रहमचारी महाराज ने गौ हत्या निवारण कानून को लेकर सन् 1966 में नई दिल्ली में संसद भवन के सामने लगातार 73 दिन तक आमरण अनशन किया। अनशन करने के बावजूद भी पंडित जवाहर लाल नेहरु की सरकार पर कोई असर नहीं हुआ तो प्रभूदत्त ब्रहमचारी महाराज ने फूलपुर इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के विरुद्व चुनाव लडा और अल्पमतों से चुनाव हार गये। उन्होंने कहा, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गौरक्षा को लेकर बहुत गंभीर हैं। गौ-हत्या व तस्करी में लिप्त अपराधियों पर गैंगस्टर के तहत विधानसभा में सरकार ने कानून बनाया है। सपा शिक्षक सभा के विधानसभा अघ्यक्ष देवकीनंदन गोस्वामी ने कहा कि प्रभूदत्त ब्रहमचारी महाराज सदैव गौ सेवा व देश की संस्कृति एवं धरोहरों के लिए विभिन्न आश्रमों से जुडे रहे। गौ रक्षा संघर्ष के लिए संत शिरोमणि व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रभूदत्त ब्रहमचारी महाराज का संघर्ष भारतीय समाज को हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र यादव, सचिन पांडेय, रिंकू ठाकुर, मदनगोपाल चैधारी, अमित गोयल, राजीव अग्रवाल, डाॅ0 मुरारी लाल यदुवंशी, ललित पांडेय, स्वदेश भारद्वाज, जयशंकर तिवारी, कृष्ण कीर्तन आलोक पांडेय मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti