प्रमुख सचिव ने ली जनपदीय विकास कार्यों व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में जिले के आलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक लेते प्रमुख सचिव श्री अटोरिया

मथुरा। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया की अध्यक्षता में आज कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास कार्यों तथा राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने सर्वप्रथम पिछले माह हुई बैठक में दिये गये निर्देशों तथा निर्धारित किये गये विकास कार्याे की समीक्षा की, जिसमें काफी कार्य अधूरे पाये जाने पर असन्तंोष व्यक्त किया तत्तपश्चात जनपद में विभिन्न विभागों तथा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा शुरू की, जिसमें कोसी नन्दगॅाव बरसाना, मथुरा सौंख मार्ग का चैडीकरण, कोसीकलॅा से कांमा राजस्थान बार्डर, गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग चैडीकरण कार्य, शाहपुर-बरचाबली, छाता गोवर्धन, फरह गोवर्धन सडक एवं सम्पर्क मार्ग शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। 

उन्होने राजकीय कन्या इन्टर काॅलेज, राजकीय इन्टर काॅलेज परक्रम अडींग, कब्रस्तानों की बाउन्ड्री वाल आदि कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश के साथ माॅर्डन स्कूल कामर,जैंत,नन्दगाॅव, माॅट, चैमुहाॅं, कराहरी, थाना हाईवे में किये जा रहे निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय महिला व पुरूष के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र वृन्दावन, एनएचआरएम के अन्तर्गत कराये जा रहे निमार्ण कार्य, जीआईसी लोहवन तथा अडींग, वृन्दावन में केशीघाट पर पहुचमार्ग के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य समय सीमा के अन्र्तगत शीघ्र पूर्ण करें। इसी प्रकार छाता बरसाना, रेलवे ब्रज निर्माण कार्य तथा कृष्ण जन्मभूमि पर बनाये जा रहे पुल निर्माण का कार्य भी पूर्ण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सूडा व डूडा परियोजन के कार्यो के लिए धनराशि के साथ शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया है। उन्होने यमुना पर बनने वाले पुल के लिए पहुचमार्ग निर्धारित किये बिना निर्माण कार्य पर भारी असन्तोष जाहिर किया। उन्होने कर करेत्तर तथा राजस्व वसूली की समीक्षा में मनोरंजनकर, विद्युत देय तथा कुछ अच्छी वसूली करने वाले विभागों के प्रति सन्तोंष जाहिर करते हुए वाणिज्यकर वसूली में सुधार लाने तथा परिवहन तथा स्टाम्प विभाग के अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थिति पर कडा रूख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांॅगने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने समाजवादी पेंशन वितरण योजना वृद्धा, विधवा, विकलांग, छात्रवृत्ति, मिड डे मील वितरण लोहिया ग्रामीण आवास निर्माण कार्य कौशल विकास मिशन योजना, स्वच्छ पेयजल, हैण्डपम्प रिवोर, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की। वर्ष 2013-14 के ग्रामों का सन्तृप्ती करण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विद्युतीकरण कोसीड्रेन, तालाब, जीणोंद्वार, आॅगनवाडी केन्द्रों की स्थापना, प्राथमिक विद्यालय निर्माण कार्य, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था मनरेगा, निशुल्क बोंरिग, आवासहीन आवास योजना की भी विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों के निर्देश दिये है सभी योजना के कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें। उन्होने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्माण कार्यो पर सीधी तथा सतर्क निगांह रखे ताकि निर्माण कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti