प्रमुख समाजसेवी किशन चंद काका का निधन

समाजसेवी किशन चन्द्र काका का फाइल फोटो

गोवर्धन। कस्बे के प्रमुख समाजसेवी दसविसा निवासी किशन चंद काका के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हृदयगति रूक जाने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन को समाजसेवियों ने समाज के लिये अपूर्णनीय क्षति बताया है। काका जी पूर्व में राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने अनेकों समाजसेवा के हित में कार्य किये हैं। उनके निधन पर भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र स्वरूप, राकेश प्रमोद, राम भरोसी पाठक, बुद्धन शर्मा, भगवान दास लंबरदार आदि ने शोक व्यक्त किया है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login