प्रवीण का था कोयल फाटक पर मृत मिला शव

मथुरा। थाना व कस्बा राया स्थित कोयल रेलवे फाटक पर मृत अवस्था में मिला युवक इगलास अलीगढ निवासी प्रवीण था जिसे दौड़ करने के बहाने नामजद युवक गांव से लेकर आये थे। आज इस संबंध में मृतक के बाबा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के कोयल गांव रेल फाटक पर मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। मृतक प्रवीण नामक युवक के बाबा शंकरलाल निवासी मोहकमपुर इगलास अलीगढ ने इस संबंध में राया थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके नाती प्रवीण को दौड़ लगाने के लिये कहकर श्यामवीर पुत्र वीरपाल व उसके साथी ले गये और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के लिये रेल की पटरी पर रख दिया। घटना की रिपोर्ट कल दर्ज हो गयी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti