मथुरा। गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए रविवार देर शाम को गांव दामोदरपुरा से औरंगाबाद तक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल महिला पुरुषों ने जेल में बंद 11 किसानों की रिहाई तथा अन्य किसानों पर लगे झूठे मुकदमों को खत्म करने व सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की। इधर, गांव दामोदरपुरा में किसान यूनियन के नेता हरपाल चैधरी ने कहा कि वह हमेशा किसानों के साथ हैं। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। अमर बघेल, रूपकिशोर बघेल, डम्बर, उदय सिंह, मोतीलाल, हरीश चंद, कमल, भंवर बघेल, राजवती, मीरा निषाद, गुड्डी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
धरना की अध्यक्षता रामकरन नेता तथा संचालन रूपकिशोर बघेल ने किया। जबकि क्रमिक अनशन पर भगवती, रमन निषाद बैठे। इधर, मशाल जुलूस में वीरी सिंह, आदित्य कुमार, वीरेंद्र, हीरालाल, प्रेमी निषाद, गौरीशंकर, नरेना, गुलाब चंद, तारा, श्यामा, अनुराग यादव, राजू सैनी, मान सिंह यादव, राजवती यादव, अजय, राजो, बीरमती, राधारानी, हिम्मतदेवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मशाल जुलूस का नेतृत्व राधा चैधरी ने किया।





